फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: विद्युत निगम की टीम पर हमला, लाइनमैन घायल

Wed, 30 Oct 2024 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। गांव पलठेड़ी में बकाया बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटने गई विद्युत विभाग पर हमला कर दिया, जिसमें लाइनमैन घायल हो गया। अवर अभियंता की तरफ से थाने पर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

33/11 केवी उपकेंद्र गढ़ी अब्दुल्ला खां के अवर अभियंता विकेश कुमार सोमवार दोपहर टीम के साथ विद्युत बकाया बिल वसूल करने और कनेक्शन काटने के लिए गांव पलठेडी गए थे। फारूक पर 51133 रुपये विद्युत बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटा जा रहा था, तभी फारूक, मासूम उर्फ कलवा व भूरा ने लाइनमैन कुलदीप पर हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान लाइनमैन कुलदीप घायल हो गया और जेब से 8000 रुपये वहीं गिर गए। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली।쮸
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें