बिजली के बिल, स्कूलों की फीस हो माफ
शामली। रालोद की बैठक में बकाया गन्ना भुगतान, बिजली के बिलों की माफी, स्कूल फीस माफी, खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है। समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
बृहस्पतिवार को कैराना रोड स्थित रालोद की जिला कार्यकारिणी की बैठक में कोरोना के चलते सामाजिक दूरी का पालन किया गया। जिसमें बकाया गन्ना भुगतान, बिजली बिल माफ करने, स्कूल फीस माफ करने, खराब सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की गई। रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने कहा कि ज्ञापन देने के बाद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो रालोद द्वारा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर आशुतोष पंवार, फिरोज खान, राजवीर सिंह ऊन, सनोज चौधरी, डाक्टर मुबारक अली, विकास धीमान, डाक्टर विक्रांत जावला, अरविंद पंवार, रामकुमार वर्मा, बाबूूराम पंवार, नीरज पंवार, डाक्टर सउद हसन, शौकत जंग, सहदेव मुखिया, सतपाल दरोगा, शैलेंद्र चौधरी ने विचार व्यक्त किए। बैठक में संजीव, सर्वेश, गुलाब सिंह, सुनील मलिक, विपिन कुमार, अलीम बेग, मोहम्मद आसिफ मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव रजनीश कोरी ने किया।