फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजलीकर्मियों को बंधक बनाकर 30 लाख की डकैती

विज्ञापन
जलालाबाद क्षेत्र के गांव अंबेहटा याकूबपुर बिजली घर में डकैती के बाद घटना की जानकारी लेते सीओ था - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
बिजलीकर्मियों को बंधक बनाकर डकैती डाली
विज्ञापन

जलालाबाद (शामली)। थानाभवन क्षेत्र के गांव अंबेहटा याकूबपुर स्थित बिजलीघर पर सोमवार की रात सात बदमाशों ने दो कर्मचारियों को बंधक बनाकर डकैती डालकर सनसनी फैला दी। वारदात को अंजाम देने वालों में सात में तीन वर्दीधारी भी शामिल थे। बदमाश पांच एमवीए के पुराने ट्रांसफार्मर से करीब 30 लाख रुपये कीमत का तांबा लूटकर ले गए। इस घटना के संबंध में जेई किशोर कुमार की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव अंबेहटा याकूबपुर के बाहर स्थित बिजलीघर पर सोमवार रात सब स्टेशन ऑपरेटर मोनू और रोहिताश तैनात थे। रात में करीब 8.30 बजे तीन वर्दीधारी वहां आए, जो बंदूक लिए थे। बिजली कर्मचारियों ने बताया कि वर्दीधारियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और कहा कि उन्हें रात में गांव में दबिश देनी है। इसलिए थोड़ी देर बिजलीघर पर रुकेंगे। कर्मचारियों ने उन्हें रुकने दिया। थोड़ी देर बाद वर्दीधारी बदमाशों ने ड्यूटी पर तैनात मोनू व रोहिताश को बंदूक के बल पर बिजलीघर के कमरे में बंधक बना लिया। कुछ देर बाद बदमाशों के चार अन्य साथी भी डीसीएम से वहां पहुंचे। बदमाशों ने करीब दो करोड़ रुपये कीमत के पुराने पांच एमवीए ट्रांसफार्मर को खोलकर उसका तांबा निकाल लिया। निकाले गए तांबे की कीमत 30 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। बदमाश तांबा डीसीएम में लादकर ले गए। बंधक बने दोनों कर्मचारियों ने खिड़की की जाली तोड़कर किसी तरह घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। डकैती की सूचना से विद्युत निगम में हड़कंप मच गया। जेई किशोर कुमार की ओर से घटना की तहरीर दी गई है। सुबह सीओ थानाभवन अमित सक्सेना ने बिजलीघर पर पहुंचकर मामले की जांच की। उन्होंने बंधक बनाए गए दोनों कर्मचारियों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन

साढ़े छह घंटे रहे बदमाश, पुलिस गश्त पर सवाल
जलालाबाद। बिजलीघर पर डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश करीब साढ़े छह घंटे तक बिजलीघर पर रहे। बदमाश करीब 8.30 बजे बिजलीघर पर पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने दोनों कर्मचारियों को बंधक बनाकर ट्रांसफार्मर खोलना शुरू कर दिया। रात्रि करीब तीन बजे तक बदमाश अपने काम में लगे रहे। इस दौरान गश्त पर निकले पुलिसकर्मियों ने भी बिजलीघर की ओर नहीं झांका। बिजलीघर जलालाबाद-दुलारा रोड पर स्थित है। लिंक रोड होने के कारण शायद ही पुुलिस इस ओर गश्त पर गई हो।
विज्ञापन

इन्होंने कहा...
थानाभावन क्षेत्राधिकारी अमित सक्सेना ने बताया की तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जलालाबाद क्षेत्र के गांव अंबेहटा याकूबपुर बिजली घर में डकैती के बाद बिखरा पडा सामान- फोटो : SHAMLI

जलालाब2द क्षेत्र के गांव अंबेहटा याकूबपुर बिजली घर में डकैती के बाद क्षंतीग्रस्त ट्रांसफारमर- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें