फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने खुलवाए कमरों के ताले, यहां ओपीडी करें चिकित्सक

विज्ञापन
शामली सीएचसी का निरिक्षण करते सीएमओ डा0 वीर बहादुर ढाका - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। सीएमओ वीर बहादुर ढाका ने सीएचसी शामली का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखी। उन्होंने सीएचसी में पीछे परिसर में बने कमरों पर लगे ताले खुलवाएं और चिकित्सकों को वहां ओपीडी करने को कहा ताकि मरीजों की भीड़ न लग सके।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर सीएमओ वीर बहादुर ढाका सीएचसी शामली पहुंचे और मरीजों की भीड़ देखकर चिकित्सकों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने को कहा। उन्होंने जनरल वार्ड की व्यवस्था देखी। उन्होंने सीएचसी में पीछे की तरफ परिसर में लगाए गेट का ताला खुलवाया। परिसर में स्थित दो कमरों पर लगे ताले की बाबत उन्होंने जानकारी ली तो बताया कि पहले यहां चिकित्सक ओपीडी करते थे, लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से यहां ओपीडी बंद कर दी। उन्होंने कमरों के ताले खुलवाए और कहा कि चिकित्सक यहां बैठकर ओपीडी करें ताकि ओपीडी गैलरी में मरीजों की भीड़ कम हो सके। इससे मरीजों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग हो सकेगी।
उन्होंने सीएचसी में थर्मल स्क्रीनिंग के साथ उन्होंने माइक से अनाउंसमेंट कर मरीजों को फेस मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंस रखने आदि जानकारी देकर जागरूक करने को कहा। चिकित्साधीक्षक के कक्ष में सैनिटाइजेशन मशीन को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और कहा कि इसे बाहर लगाया जाए ताकि मरीजों को इसका लाभ मिल सके। उनके साथ सीएमएस डा. सफल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------
रमेश चंद्रा हटे, डा. सफल को सीएचसी का चार्ज
शामली। सीएमओ डा. वीर बहादुर ढाका ने सीएचसी शामली के चिकित्साधीक्षक डा. रमेश चंद्रा को शामली ब्लाक में कोविड-19 सर्विलांस और सैंपलिंग का नोडल बनाया है। जिला संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डा. सफल कुमार को सीएचसी के चिकित्साधीक्षक का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि उन्होंने सामान्य प्रकिया के तहत डा. रमेश चंद्रा को शामली ब्लाक का कोविड सर्विलांस और सैंपलिंग का नोडल बनाया है।

शामली सीएचसी का निरिक्षण करते सीएमओ डा0 वीर बहादुर ढाका- फोटो : SHAMLI

शामली सीएचसी का निरिक्षण करते सीएमओ डा0 वीर बहादुर ढाका- फोटो : SHAMLI

शामली सीएचसी का निरिक्षण करते सीएमओ डा0 वीर बहादुर ढाका- फोटो : SHAMLI

शामली सीएचसी का निरिक्षण के दोरान शिकायत करते फरियादी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें