फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनेक्शन काटने गई विद्युत टीम से मारपीट, अभिलेख फाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना (शामली)। बिजली चोरी पकड़ने गई विद्युत निगम की टीम के साथ मारपीट कर अभिलेख फाड़ दिए गए। अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को अवर अभियंता अजय कुमार के नेतृत्व में टीम कस्बे के मेन बाजार में बकाया बिल वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन विच्छेद करने की कार्रवाई कर रही थी। टीम ने मस्जिद मनिहारों की दुकानों में मोबाइल की दुकान करने वाले रिजवान पर लगभग 15 हजार रुपये बिल बकाया होने पर उसके मीटर की वीडियोग्राफी कर तार उतार रही थी। आरोप है कि रिजवान ने विरोध करते हुए टीम के साथ मारपीट कर अभिलेखों को फाड़ दिया। अवर अभियंता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी रिजवान को हिरासत में ले लिया।
थाना प्रभारी सुशील कुमार दूबे ने बताया कि अवर अभियंता की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। अवर अभियंता अजय कुमार ने बताया की दस हजार से अधिक बिजली बिल बकायेदारों के कनेक्शन विच्छेदन का कार्य चल रहा है। टीम में लाइनमैन सुधीर कुमार, सुशील शर्मा और बिलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें