फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बार का चुनाव : 15 नामांकन पत्र दाखिल

विज्ञापन
शामली बार भवन में नामंकन पत्र जमा करते अधिवक्ता - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2019-20 के लिए दूसरे दिन अध्यक्ष और महासचिव पद समेत 15 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। बृहस्पतिवार को नाम वापसी और नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट में स्थित जिला बार भवन में चुनाव आयुुक्त के समक्ष 15 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। दाखिल किए गए नामांकन पत्रों में जिला बार अध्यक्ष पद के लिए योगेश शर्मा, रामपाल सिंह और महासचिव पद के लिए रामफूल सिंह, अरविंद कुमार जावला ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद के लिए श्यामवती उर्फ स्वाति, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए सोराज सिंह, उपाध्यक्ष पद के लिए कृष्णपाल सिंह, प्रदीप कुमार वर्मा, सत्येंद्र शर्मा, कनिष्ठ सदस्य अमरदीप आर्य, विकास चंद, विपिन कुमार, शिवकुमार चौहान, कनिष्ठ सदस्य राजेंद्र कुमार, पवन कुमार सैनी ने नामांकन पत्र भरे। चुनाव आयुक्त रवि चौधरी और कृष्णदत्त शर्मा ने बताया कि आज दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जाएंगे। जांच आपत्ति दो बजे की जाएगी। आपत्तियों का निस्तारण दो बजे से लेकर चार बजे तक किया जाएगा। जिला बार का मतदान 16 जुलाई को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें