शामली। प्रधान और पंचायत सदस्य पद के लिए शामली और कांधला ब्लाक में नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच 26 नवंबर को भी की जाएगी। शामली ब्लाक में ग्राम पंचायत सदस्य के तीस वार्ड नामांकन पत्र न होने से खाली रह गए हैं।
ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्य के नामांकन पत्र दाखिल होने के बाद शामली ब्लाक में ग्राम पंचायत सदस्य के तीस वार्डों पर एक भी नामांकन पत्र दाखिल न होने से खाली रह गए है। मंगलवार को शामली ब्लाक में सभी दाखिल नामांकन पत्रों की जांच की गई। आर ओ अश्वनी कुमार ने बताया पहले दिन नामांकन पत्रों की जांच जारी है। 26 नवंबर को दाखिल नामांकन पत्रों की जांच होगी। उन्होंने बताया जांच में सामने आया शामली ब्लाक के ग्राम पंचायत सदस्य के तीस वार्डों पर कोई भी नामांकन पत्र दाखिल न होने से खाली रह गए हैं। सिभालका गंाव में जहां 15 पंचायत सदस्य के वार्ड है। जिनमें 13 खाली रह गए हैं। ग्राम सिलावर में पंचायत सदस्य के वार्ड खाली होने की सूचना है। इन वार्डों पर पुनर्मतदान होने की संभावना है।
थानाभवन, कैराना, शामली- कांधला और ऊन ब्लाक में होने मतदान से 48 घंटे पूर्व सभी शराब मदिरा की दुकानें बंद रहेंगी। डीएम ओपी वर्मा ने बताया प्रथम चरण में थानाभवन विकास खंड में 28 नवंबर को मतदान होगा। इसमें आबकारी की सभी दुकानें 26 नवंबर की शाम पांच बजे से मतदान समाप्ति तक, द्वितीय चरण में विकास खंड कैराना में एक दिसंबर को मतदान होगा। इसमें 30 नवंबर की शाम पांच बजे से लेकर मतदान समाप्ति तक, तीसरे चरण में शामली- कांधला विकास खंड में पांच दिसंबर को मतदान होगा।
इसमें तीन दिसंबर की शाम से मतदान समाप्ति तक, चतुर्थ चरण में विकास खंड ऊन में 9 दिसंबर को मतदान होगा। इसमें सात नवंबर की शाम पांच बजे से मतदान समाप्ति तक विकास खंड और विकास खंड की सीमा से आठ किमी की दूरी तक देसी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर, माडल शाप के फुटकर और विक्रेता अपनी थोक बंद रखेंगे। यदि उन्हें चुनाव की तिथि में आबकारी की दुकानें खुलने की सूचना प्राप्त हुई तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।