इसी तरह बसपा मुस्लिम-दलितों के अलावा ठाकुर और अन्य वोटरों के सहारे जीत की आस लगाए बैठी है। वोटों का ध्रूवीकरण करते हुए प्रत्याशी एक दूसरे की वोटों में सेंध लगा रहे हैं। हालांकि, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि जीत का सेहरा किसके सिर पर बंधता है। चुनाव प्रचार बंद होने के बाद प्रत्याशियों ने सोशल मीडिया एकाउंट पर प्रचार तेज कर दिया है।
फैक्ट फाइल
इस बार मतदाताओं का ब्योरा
कुल मतदाता 1722432
महिला मतदाता 800518
पुरुष मतदाता 9 21820
अन्य : 871
कैराना लोकसभा सीट पर 2019 का चुनाव परिणाम..
पार्टी प्रत्याशी वोट
बीजेपी प्रदीप चौधरी 566961
सपा तबस्सुम हसन 474801
कांग्रेस हरेंद्र मलिक 69355
कैराना लोकसभा में विस सीट
शामली, कैराना, थानाभवन, नकुड और गंगोह।
2018 कैराना उपचुनाव परिणाम
तबस्सुम हसन- 4 लाख 81 हजार 183- सपा- रालोद, कांग्रेस
मृंगाका सिंह - -4 लाख 36 हजार 564- भाजपा
पहली बार वोट करने जाती युवती
- फोटो : अमर उजाला
यूथ, मजबूत कर सकता है किसी का भी बूथ
लोकतंत्र के महापर्व में आहुति देने के लिए लोग आज आगे आ रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट की यदि बात की जाए तो यूथ, किसी भी बूथ को मजबूत करने की क्षमता रखता है। जिसका प्रमुख कारण यह है कि सीट पर 8.66 लाख मतदाता 18 से लेकर 39 उम्र के हैं। जिन्हें अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा से लेकर सपा, बसपा और अन्य प्रत्याशियों ने भी पूरी जान जान लगाई हुई है। अब देखना यह हे कि युवाओं का रुक किसकी तरफ मुड़ता है।
हालांकि, बुजुर्ग मतदाताओं को भी अपनी तरफ करने में प्रत्याशी कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। 40 से लेकर 49 उम्र के जिले में 8.52 लाख से अधिक मतदाता हैं, जो प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला कर सकते हैं। इसके साथ ही 18 से लेकर 19 साल के मतदाता भी 24 हजार से अधिक है। इस सीट पर कुल 17.22 लाख मतदाता है, जो प्रत्याशियों के भविष्य का आज फैसला करेंगे।
उधर, युवा भी मतदान को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। झिंझाना गांव के युवा ऋतिक गहलौत का कहना है कि वह पहला वोट डालने के लिए वह काफी उत्साहित थे। माता पिता के साथ बूथ पर वोट डालने के लिए गए। अन्य दोस्तों को भी मतदान के प्रति जागरूक कर रहे हैं।