फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बुजुर्ग महिला मिली कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में एक बुजुर्ग महिला कोरोना संक्रमित मिली है, जबकि पूर्व में मिले कोरोना के सात मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या घटकर 23 रह गई है।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. जाहिद अली त्यागी ने बताया कि जिले में रोजाना दो हजार से ज्यादा सैंपलों को लेकर कोरोना की जांच हो रही है। इनमें आधे सैंपल एंटीजन व आधे सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच कराई जाती है। शनिवार को आई सैंपलों की जांच रिपोर्ट में कसेरवा की 72 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है। सात मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब जिले में सक्रिय केस की संख्या घटकर 23 रह गई है।
142 किशोरों को लगी पहली डोज
शामली। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि शनिवार को 142 किशोरों को पहली डोज का टीका लगा है। 751 किशोरों को दूसरी डोज लगी है। 18 साल से अधिक आयु वर्ग में 168 लोगों को पहली डोज और 805 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। इसके अलावा 45 लोगों को सतर्कता डोज लगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें