शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने अवैध वसूली की मांग करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि 15 फरवरी को जलालूदीन निवासी मोहल्ला पंसारियान और संजय अनंत निवासी मोहल्ला दयानंद नगर ने शहर कोतवाली में तहरीर दी थी कि कमल उपाध्याय व विकास उपाध्याय ने जलालुद्दीन के पुत्र गुलफाम के साथ मारपीट कर दस हजार रुपये की अवैध मांग की। संजय अनंत ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी और दो लाख रुपये की अवैध मांग करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने इस मामले में वांछित आरोपी कमल उपाध्याय निवासी हनुमान रोड शामली को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।