आठ मरीजों के आंखों के आपरेशन किए
शामली। इनरव्हील क्लब द्वारा शामली सीएचसी में आंखों की जांच के लिए शिविर लगाया गया। जिसमें आठ मरीजों को चिह्नित कर आपरेशन किए गए।
बृहस्पतिवार को शहर की सीएचसी पर इनरव्हील क्लब की ओर से आंखों की जांच के लिए शिविर लगाया गया। जिसमें डाक्टर वीपी सिंह, डाक्टर राजकुमार सिंह ने संयुक्त रूप से मरीजों की जांच करके आठ मरीजों को चिह्नित करके ऑपरेशन किए। मरीजों को दवाईयां चश्मे भी वितरित किए गए। क्लब की अध्यक्षा प्रवीण बंसल ने कहा कि क्लब की ओर से आंखों, दांतों, एलर्जी के शिविर लगाए जाते है। उन्होंने कहा कि आंखों की देखभाल आवश्यक है। आंखों को दिन मेेेें कई बार धोना चाहिए। नियमित आंखो ंकी जांच आवश्यक है।
- आवेदन पत्र जमा करने की तिथि आज
शामली। श्री जैन कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या डाक्टर रूचिता ढाका ने बताया कि इंटर पत्राचार परीक्षा 2021 एक वर्षीय व 2022 द्विवर्षीय के लिए पत्राचार शिक्षण पंजीकरण हेतु आवेदन पत्र आवेदन पत्र परिषदीय परीक्षा शुल्क सात अगस्त, विलंब शुल्क 14 अगस्त जमा करा सकते हैं।