पुलिस प्रशासन की कार्रवाई के बाद भी सचेत नहीं हो रहे लोग
शामली। अनलॉक-3 में भी जिले में कोरोना वायरस का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रोज कोई न कोई कोराना संक्रमण की चपेट में आ रहा है। इस खतरनाक वायरस ने कई लोगों की जिंदगी तबाह कर डाली है। इसके बावजूद काफी संख्या में लोग बाजारों में भीड़ में शामिल होकर सोशल डिंस्टेंस का पालन नहीं कर रहे है। जिंदगी आपकी अनमोल है। इसको बचाने के लिए आपको सतर्क होना जरूरी है। कुछ लोग सार्वजनिक स्थानों पर भी फेस मास्क नहीं लगा रहे हैं।
अनलॉक-3 शुरू हो चुका है, लेकिन कोरोना संक्रमण पर अभी नियंत्रण नहीं पाया जा सका है। जनपद में रोज कोरोना संक्रमित केस सामने आ रहे हैं। इसके बाद भी लोग नहीं संभल रहे हैं। जनपद में अब तक 487 केस कोरोना पॉजिटिव के सामने आ चुके हैं, जिनमें 136 एक्टिव केस चल रहे हैं। 351 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को दो गज की दूरी और फेस मास्क लगाने के लिए विभिन्न माध्यमों से जागरूक कर रहा है। पुलिस द्वारा अनलॉक नियमों का पालन न करने वाले और फेस मास्क न लगाने वालों के चालान करने की कार्रवाई कर रही है। इसके बाद भी लोग अनलॉक नियमों का पूरी तरह पालन नहीं कर रहे हैं। सड़कों से लेकर बाजारों में दिनभर लोगों की भीड़ लगी रहती है। सोशल डिस्टेंस का पालन न करके लोग एक दूसरे से सटे हुए रहते हैं। लोग एक दूसरे से सटकर निकलते हैं। दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखी जाती है। इसी भीड़ में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो फेस मास्क भी नहीं लगाए होते। शहर के गांधी चौक, धीमानपुरा, कबाड़ी बाजार, नाला पटरी, एमएसके रोड समेत सभी स्थानों पर पैदल चलने वालों के साथ ही वाहनों की भीड़ रहती है। जिस तरह से भीड़ लग रही है, उससे लगता है कि जैसे लोगों में कोरोना को लेकर कोई डर ही नहीं है। कुल मिलाकर सोशल डिस्टेंस का पालन पूरी तरह नहीं हो रहा है।
कोट
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य टीमों द्वारा लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सोशल डिस्टेंस का पालन और फेस मास्क लगाना जरूरी है।
-डा. संजय भटनागर, सीएमओ।
--
अनलॉक-3 के नियमों का पालन न करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान किए जा रहे हैं।
-विनीत जायसवाल, एसपी।
पुलिस की कार्रवाई
वाहन चालान-170
वाहन सीज-01
समन शुल्क- 82100 रुपये।
फेस मास्क न लगाने पर चालान- 108
जुर्माना 10800 रुपये।
शामली गांधी चौक पर लगी भीड- फोटो : SHAMLI
गांधीचौक बाजार में लगी भीड- फोटो : SHAMLI