फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद उल अजहा: 73 ईदगाह और 147 मस्जिदों में होगी ईद की नमाज, जान लें क्या रहेगा वक्त; 1500 पुलिसकर्मी तैनात

Wed, 27 May 2026 04:42 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

Shamli News: शामली जिले में कुल 220 जगह ईद की नमाज अदा होगी। डेढ़ हजार पुलिसकर्मियों के साथ पीएसी भी सुरक्षा में लगाई गई है। जिले को पांच जोन और 14 सेक्टर में बांटकर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। ड्रोन कैमरे से भी निगरानी होगी।
विज्ञापन
बकरीद के माैके पर खरीदारी। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली में बकरीद का पर्व बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। जिले में 73 ईदगाह और 147 प्रमुख मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जाएगी। त्योहार पर शांति एवं सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 1500 से ज्यादा पुलिसकर्मी और पीएसी के जवान कमान संभालेंगे। संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

 
Trending Videos

बकरीद के त्योहार को लेकर पुलिस-प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। 14 सेक्टर व पांच जोन में जिले को बांटकर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि बकरीद को लेकर थाना व चौकी स्तर पर शांति समिति की बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। शहरों व कस्बों में फुट पेट्रोलिंग और फ्लैग मार्च किया जा रहा है। 
 

जिले में मुख्य रूप से 73 ईदगाह और 147 मस्जिदों में यानी 220 स्थानों पर ईद की नमाज अदा होगी। शांति एवं सुरक्षा के लिए 1500 से ज्यादा पुलिसकर्मी और डेढ़ सेक्शन पीएसी बल तैनात रहेगा। संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी रहेगी। ईदगाह व मस्जिदों के आसपास और संवदेनशील व मिश्रित इलाकों में ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। 
 

सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर निगरानी के लिए सर्विलांस टीम को लगाया गया है। अगर किसी ने सोशल मीडिया पर भ्रामक, भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट डाली तो तत्काल उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने बताया कि सड़क पर कहीं पर भी ईद की नमाज अदा नहीं की जाएगी।
 

ईदगाह में नमाज का समय
शामली ईदगाह में - सुबह 6.30 बजे।
कैराना ईदगाह में - सुबह 6.15 बजे।
थानाभवन ईदगाह में - सुबह 7:15 बजे।
कांधला ईदगाह में - सुबह 7 :30 बजे।
जलालाबाद ईदगाह में - सुबह आठ बजे।
हसनपुर लुहारी में ईदगाह में - सुबह 7:30 बजे।
चौसाना ईदगाह में - सुबह 7:30 बजे।
गढ़ी हसनपुर ईदगाह में - सुबह 7:30 बजे।

बकरीद से एक दिन पहले बाजारों में उमड़ी लोगों की भीड़
ईद उल अजहा यानी बकरीद को लेकर बाजारों में रौनक है। त्योहार की तैयारियों को लेकर बाजारों में शाम करीब पांच बजे के बाद ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। दुकानों पर ग्राहकों की आवक देख दुकानदार भी खुश हैं। त्योहार को लेकर कुर्ता, पायजामा और इत्र की मांग बढ़ गई है।

शहर के बड़ा बाजार, मेन बाजार, दिल्ली रोड, धीमानपुरा रोड समेत अन्य चौक-चौराहों पर कपड़े के सभी प्रतिष्ठान और दुकानों में बुधवार को बकरीद की खरीदरी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। गर्मी के चलते लोग खरीदारी करने के लिए दिन में कम निकल रहे हैं, लेकिन शाम चार बजे के बाद जैसे ही धूप कम हो रही है, वैसे ही बाजार में चहल-पहल बढ़ जा रही है। लोग देर रात तक खरीदारी कर रहे हैं। खरमास में दुकानों पर ग्राहक देख दुकानदारों में उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

कपड़ा व्यापारी नफीस ने बताया कि बकरीद से एक दिन पूर्व ग्राहकों की भीड़ अधिक रही। नमाज के लिए पारंपरिक पहनावे की जबरदस्त मांग है। रेडीमेड और सिलवाए जाने वाले कुर्ता-पजामा (खासकर सूती और मलमल के कपड़ों में) की दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें देखी जा सकती हैं।
वहीं दिल्ली रोड के इत्र व्यापारी सलीम ने बताया कि धार्मिक परंपरा और त्योहार के उत्साह के कारण गैर-अल्कोहल वाले इत्र की मांग बढ़ गई है। वहीं देर रात तक लोग ड्राइफ्रूट्स और अन्य सामान भी खरीदते नजर आए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें