शामली। यातायात माह के दौरान पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने दर्जनों जगह वाहनों के चालान किए और लोगों को समझाते हुए नियमों के प्रति जागरूक किया।
एक नवंबर से यातायात पुलिस का जागरूकता अभियान चल रहा है। इसी के मद्देनजर शुक्रवार को शामली शहर कोतवाली पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पुलिस दर्जनों वाहनों के चालान किए। पुलिस ने वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के प्रति जागरूक किया। इसके बाद बाद पुलिस ने बसों की छतों पर बैठे यात्रियों को नीचे उतारकर हिदायत दी।
इसके अलावा पुलिस ने बस के ड्राइवर और कंडेक्टर को जमकर हड़काया। आगे से एेसा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। यातायात पुलिस द्वारा शहर के विजय चौक, फव्वारा चौक, अजंता चौक सहित मुख्य मार्गों पर चेकिंग की गई।
ई-रिक्शा और ठेली वालों पर चलेगा चाबुक
शामली। शुक्रवार को डीएम शामली के आदेश पर शहर भर में अनाउंस कर जानकारी दी गयी, जबकि जाम लगने का मुख्य कारण सड़क किनारे खड़ी होने वाली लग्जरी गाड़ियां दुकानों के बाहर 10 से 15 फिट तक लगे अतिक्रमण पर भी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि इसके अलावा गलत साइड चलने वाले वाहन, बैंकों और अन्य भवनों के सामने बनी पार्किंग वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।