फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्किल रेटों पर भी दिखा मंदी का असर

Tue, 09 Aug 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
सर्किल रेट। - फोटो : सर्किल रेट।
विज्ञापन
शामली में प्रॉपटी में आई मंदी का सर्किल रेटों पर इस बार साफ दिखाई दे रहा है। हालातों को देखते हुए जिला प्रशासन ने आवासीय भूमि के सर्किल रेटों में पांच प्रतिशत से दस प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी की है, जबकि कृषि भूमि, वाणिज्य और प्रतिष्ठान आदि के लिए खरीदी जाने वाली भूमि के सर्किल रेट को नहीं छेड़ा है।
विज्ञापन


शहर में गुलशननगर, कमला कॉलोनी, दयानंद नगर, आर्यपुरी, सीबी गुप्ता कॉलोनी, कांबोज कॉलोनी, पंजाबी कॉलोनी, कैराना रोड गगन विहार, झिंझाना रोड
काकानगर, टीचर्स कॉलोनी, मोहल्ला रेलपार, अग्रवाल कॉलोनी, चौधरी चरण सिंह आवासीय कॉलोनी प्रमुख हैं।

सहायक आयुक्त स्टांप अरविंद कुमार का कहना है कि प्रॉपटी पर मंदी की स्थिति को देखते हुए जिले में आवासीय भूमि के सर्किल रेटों में पांच प्रतिशत से लेकर दस प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। जबकि अन्य श्रेणी की भूमि के रेटों को यथावत रखा गया है। इसके पीछे सबसे बड़ा मकसद प्रॉपर्टी में आई मंदी को दूर करना है। ताकि स्टांप बिक्री को बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें