फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री-मानसून बारिश ने बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
शामली बरसात में गुजरते वाहन - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली/झिंझाना/चौसाना। आखिरकार बृहस्पतिवार को प्री-मानसून बारिश शुरू हो गई। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली। दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से मौसम ठंडा हो गया। दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटों में वेस्ट यूपी-दिल्ली एनसीआर में पूूूरी तरह से मानसून सक्रिय हो जाएगा।
विज्ञापन

पिछले 20 दिनों से चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल थे। उमस भरी गर्मी का इतना ज्यादा असर हो गया था कि घरों-कार्यालयों में पंखों के साथ-साथ कूलर गरम हवाएं फेंक रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे के बाद आकाश में बादल छा गए और ठंडी पुुुरवा हवाएं चलने से मौसम में बदलाव शुरू हो गया। साढ़े 11 बजे के बाद काले बादल आजाने से ठंडी हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। आधा घंटे की बूंदाबांदी से मौसम ठंडा हो गया। पूरे दिन आकाश में बादल छाए रहने से दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि बृहस्पतिवार प्री-मानसून बारिश हुई है, बाद में जल्द ही मानसूनी बारिश में बदल जाएगी। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्री-मानसूनी बारिश है, मगर अगले 24 घंटे में बेस्ट यूपी और एनसीआर में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। 11 जुलाई तक रविवार और बुधवार को छोड़कर छह दिन लगातार झमाझम बारिश होगी। शीघ्र ही होने वाली बारिश मानसूनी बारिश होगी। उधर, ऊन ब्लाक के झिंझाना और चौसना क्षेत्र के गांवों में झमाझम बारिश से कई जगह जलभराव हो गया। जिले के कैैैराना, थानाभवन में बूंदाबांदी से भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो एमएम हुई बूंदाबांदी
शामली। पूर्वी यमुना नहर खंड के उपराजस्व अधिकारी अंबुज कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोपहर में हुई बूंदाबांदी दो एमएम रिकार्ड की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें