फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बुच्चाखेड़ी स्कूल की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। विजय सिंह पथिक राजकीय पीजी कॉलेज के मैदान में परिषदीय स्कूलों की कैराना ब्लॉक की खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें अलग-अलग स्कूलों की टीमों व खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। कबड्डी में उच्च प्राथमिक विद्यालय बुच्चाखेड़ी की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में विक्रम एवं पिंकी कंपोजिट विद्यालय ऐरटी, 200 मीटर दौड़ में बालिका सुमैया कंपोजिट बधुपुरा ने प्रथम स्थान, खो-खो में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक में मवी कला के बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में उच्च प्राथमिक विद्यालय बुच्चाखेड़ी ने प्रथम स्थान एवं कुश्ती और जूडो में अलीपुर के बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता बच्चों के कप्तान को प्राचार्य हरेंद्र सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार शर्मा द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन बीईओ सुशील कुमार व जिला व्यायाम शिक्षक सचिन चौहान ने किया। प्रतियोगिता में योगेंद्र पाल सिंह, विनय चौहान, संजय देशवाल, गुलाब सिंह, हारून चौहान, पीयूष कुच्छल, विक्रम सिंह, जनेश्वर प्रसाद, सुभाष चंद्र, शीशपाल ,सूरज प्रताप, साजिद चौहान व पंकज चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें