फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बाल दिवस पर बच्चों ने चाचा नेहरू को किया याद

विज्ञापन
कस्बे के होली हेवन स्कूल में बाल दिवस पर प्रस्तुति देते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
शामली/ कैराना/ कांधला/ गढ़ीपुख्ता/ ऊन/ झिंझाना/थानाभवन। जनपद के शिक्षण संस्थानों में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर चित्रकला, खेल और अन्य प्रतियोगिताओं में बच्चों ने प्रतिभा दिखाई। शिक्षकों ने उनके जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज, शामली में बाल दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। एनसीसी की छात्रा खुशी ने नेहरू का चित्र बनाकर प्रधानाचार्य को भेंट किया और मेडल पहनाकर सम्मानित हुई। कार्यक्रम का संचालन सतीश आत्रेय ने किया। इस अवसर पर साकेत निर्वाल, संजीव कुमार, अरविंद जैन, सचिन संगल, राहुल सिंघल, छवि शर्मा, सारिका गर्ग और हेमलता उपस्थित रहीं।
मेपल्स एकेडमी में प्राचार्य मुकेश शर्मा ने बच्चों को विचार साझा किए। बच्चों ने बोटल पासिंग, लेमन रेस, रिंग ग्लास गेम, बैलून रेस, फ्रॉग रेस, म्यूजिकल चेयर जैसी खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को प्रबंधक मुकेश संगल और चेयरमैन विपिन संगल ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज में बाल दिवस कार्यक्रम की शुरुआत विधायक प्रसन्न चौधरी ने की। प्रबंध समिति के अध्यक्ष दीपक जैन, प्रबंधक वीरेंद्र कुमार जैन और सकल जैन समाज के अध्यक्ष आलोक जैन ने नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला।
बीएसएम स्कूल में कार्यक्रम के बाद बच्चे अपने आश्रम में पहुंचे और बच्चों ने अपने हाथों से प्रभुओं को उपहार भेंट किए। प्रधानाचार्य राहुल चौधरी, मैनेजर छाया सिंह, चेयरमैन सूर्यवीर सिंह और उप-प्रधानाचार्या आशु पंडित ने विजेताओं को सम्मानित किया और प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रकाश डाला।
कैराना के न्यू हाइट्स एकेडमी में प्रधानाचार्य विवेक कुमार उपाध्याय ने बच्चों को नेहरू के जीवन-सिद्धांतों के बारे में बताया। कार्यक्रम में संजय त्यागी, माफिया सैफी, नेहा गोयल, ओमप्रकाश, अमित कुमार, मुनेश, गजराज चौहान उपस्थित रहे।
भास्कर इंटरनेशनल स्कूल में अध्यक्ष हाजी नसीम कुरैशी एडवोकेट ने बच्चों को विचार दिए। निदेशक फैसल कुरैशी ने बच्चों को सम्मानित किया।
सेंट आरसी कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों ने चित्रकला और चार्ट प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाई। इस दौरान लोकेंद्र तोमर, विवेक चौहान, प्रमोद कुमार, अमित वर्मा, अजेंद्र सिंह, अमित तोमर उपस्थित रहे।
डीके कॉन्वेंट स्कूल में प्रधानाचार्य राजकुमार ने छात्र-छात्राओं को नेहरू के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
कस्बा ऊन के चौधरी ओमवीर सिंह मैमोरियल इंटर कॉलेज में बाल दिवस के उपलक्ष में छात्र-छात्राओं ने हाउस बोर्ड सजावट और दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रधानाचार्य पवनमान और प्रबंधक शालू मान उपस्थित रहे।
होली हेवन पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर चतुर्वेदी मलिक और मैनेजर अंकुर राणा ने विचार साझा किए। इस अवसर पर नीशू चौधरी, सुधीर कुमार, नीरज महेश्वरी, निशा, उमा, सुरक्षा, विवेक, विक्रांत, अनिल, वर्तिका, महक, विशाखा, प्रियंका, निधि उपस्थित रहे।
झिंझाना के डीएवी पब्लिक स्कूल और डीएवी किड्स जॉन में कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के लिए म्यूजिकल चेयर, रुमाल गेम, खो-खो, बुक बैलेंस गेम, रिंग रेस, बैलून रेस जैसे खेल आयोजित किए गए। प्रधानाचार्या रेशू बेदी ने विचार व्यक्त किए।
थानाभवन के होली मदर एकेडमी के प्रबंधक संगीत गोयल ने बच्चों को नेहरू के कुशल व्यवहार और नेतृत्व के बारे में जानकारी दी। बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर का अवार्ड देकर विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य सुभाष आर्य ने कहा कि अच्छा अनुशासन जीवन शैली को बदल देता है। इस अवसर पर शिखा राणा, ललिता, अंजू, संतोष, अल्पना, निकिता, अंशिका, गिनी, शोएब, स्वामी, नीलम, संगीता, पूजा तायल, प्रिया उपस्थित रहे।
गढ़ीपुख्ता के जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज में बाल दिवस पर क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रबंधक सुरेश कुमार शर्मा, उप प्रबंधक नरेश सैनी, सदस्य नीरज जैन, प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने पुष्पांजलि अर्पित कर प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के योगदान को याद किया। इस अवसर पर पप्पू बोकाडिया, संजेश कुमार, विजेंद्र कुमार, नवीन कुमार, नीरज शर्मा, अरविंद कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें