शामली। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि सरकार ने 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज में किसानों के लिए खजाना खोला है। इससे देश के दो करोड़ किसान और 55 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।
शुक्रवार को गन्ना मंत्री ने बताया कि आर्थिक पैकेज में एक बड़ा बजट किसानों को क्रेडिट कार्ड के लिए, उनके उत्पादों को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने, किसान फसल बीमा योजना, किसानों की आय दोगुनी करने आदि के लिए यह सार्थक साबित होगा। साथ ही इन योजनाओं से देश में 55 लाख नागरिकों को रोजगार भी मिलेगा। जिस प्रकार से देश में हर्बल खेती को बढ़ावा देने की इस बजट के माध्यम से शुरुआत की गई है, वह ऐतिहासिक है क्योंकि किसान के साथ देश का प्रत्येक व्यक्ति जुड़ा होता है। जब किसान खुशहाल होगा तो देश का प्रत्येक नागरिक खुशहाल होगा।