फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 गरीब परिवारों को राशन किट मास्क का वितरण

विज्ञापन
शामली अमर उजाला फाउंडेशन व मां सावित्री हॉस्पिटल द्वारा महिलाओं के किट देते चिकित्सक। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। अमर उजाला फाउंडेशन के साथ मां सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने कैराना रोड पर बस्ती में 25 गरीब परिवारों को राशन किट और मास्क का वितरण किया। शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन के साथ मां सावित्री हॉस्पिटल एवं डायग्नोस्टिक सेंटर के मुख्य चिकित्सक डॉ. रितिनाथ शुक्ला और महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलम शुक्ला हॉस्पिटल स्टाफ की टीम के साथ कैराना रोड पर ऑटो एजेंसी के निकट गरीब परिवारों की बस्ती में पहुंचे। उन्होंने 25 गरीब परिवारों को राशन और मास्क का वितरण किया। डा. रीतिनाथ शुक्ला ने लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के के लिए फेस मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंस का पालन करने की जानकारी दी। डॉ. नीलम शुक्ला ने बताया कि राशन में आटा, चीनी, तेल, दाल, सब्जी व अन्य जरूरत का सामान उपलब्ध कराया गया है। वीना अग्रवाल, डा. अजय श्रीवास्तव, किरण त्यागी, अजय शर्मा, गिरधारी लाल नारंग, पूजा और निक्की मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें