फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वी यमुना नहर पटरी का चौड़ीकरण की कवायद शुरु----

विज्ञापन
शामली अधूरी पडी युमना नहर की पटरी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
पूर्वी यमुना नहर पटरी के चौड़ीकरण की कवायद
विज्ञापन

शामली। लोकनिर्माण विभाग प्रांतीय खंड बागपत जिले की ककड़ीपुर सीमा से लेकर सहारनपुर सीमा के गंदवेड़ा संगम तक पूर्वी यमुना नहर की दोनों पटरियों के सात मीटर चौड़ीकरण करने के लिए दोबारा प्रस्ताव तैयार कर रहा है। प्रस्ताव तैयार होने के बाद मंजूरी के लिए शासन को भेजेगा। इसके बनने से यात्रियों को आवागमन की सुविधा हो जाएगी।
बागपत के ककड़ीपुर गांव की सीमा से लेकर शामली में खेड़ीकरमू सिंचाई विभाग के कार्यालय तक ढाई मीटर पटरी है। खेड़ीकरमू से लेकर सहारनपुर जिले के गंदवेडा संगम तक पूर्वी यमुना नहर की पटरी की एक लेन 3.75 किमी चौड़ी है। नहर की पटरी की दूसरी लेन भैंसवाल गांव के पुल से लेकर मेरठ- करनाल हाईवे की सीमा तक 3.75 किमी चौड़ाई की पटरी बनी हुई है। मेरठ- करनाल हाईवे से लेकर खेड़ीकरमू पुल तक ढाई किमी पूर्वी नहर की पटरी का निर्माण अधूरा है। वहीं, भैंसवाल से लेकर गंदवेड़ा संगम तक नहर की पटरी पक्की होने ने उबड़ खाबड़ है। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा के अथक प्रयास से बागपत जिले की ककड़ीपुर सीमा से लेकर सहारनपुर सीमा के गंदवेड़ा संगम तक पूर्वी यमुना नहर की दोनों पटरियों को सात मीटर चौड़ीकरण करने के लिए कवायद प्रारंभ हो गई है। डीएम जसजीत कौर के निर्देश पर जिले का लोकनिर्माण विभाग का प्रांतीय खंड बागपत के ककड़ीपुर गांव की सीमा से लेकर सहारनपुर जिले के गंदवेडा संगम तक दोनों नहर की पटरियों के चौड़ीकरण करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर रहा है। डीएम शामली जसजीत कौर ने बताया कि लोक निर्माण विभाग से नहर की पटरियों का चौड़ीकरण का दोबारा प्रस्ताव आते ही जल्द शासन को भेजा जाएगा। पहले 9.10 किमी लंबाई की पूर्वी यमुना नहर की दोनों पटरी का सात मीटर चौड़ीकरण का 22 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार करके डीएम जसजीत कौर के माध्यम से शासन को भेजा गया था।
विज्ञापन

दो जिलों के लोगों को होगी सुविधा
शामली। बागपत जिले की सीमा से लेकर सहारनपुर जिले के गंदवेड़ा संगम तक दोनों नहर की पटरियों को सात मीटर बनाने का प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा जाएगा। पूर्वी यमुना नहर की पटरियां मिनी बाईपास का का काम करेगी। जिले लोगों को आवागमन को सुविधा मिलेगी- -सुरेश राणा : कैबिनेट गन्ना मंत्री
पहले 22 करोड़ रुपये का भेजा था प्रस्ताव
शामली। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता ललित अग्रवाल ने बताया कि सिंचाई विभाग लोकनिर्माण विभाग को मार्च 2021 में नहर पटरी निर्माण के लिए एनओसी जारी कर चुका है। भैंसवाल गांव की सीमा से लेकर खेडीकरमू पूर्वी यमुना नहर पुल तक 9.10 किमी लंबाई और सात मीटर चौड़ाई की दोनों नहर की पटरी का 22 करोड़ रुपये का प्रस्ताव मार्च 2021 में लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने डीएम शामली के माध्यम से भिजवाया था।
विज्ञापन

नवीन मुख्यालय पर आवागमन को देखते हुए भेजा था प्रस्ताव
शामली। भैैैैसवाल गांव के नहर पुल से लेकर पानीपत- खटीमा मार्ग तक पूर्वी यमुना नहर पुल के किनारे तक जिला मुख्यालय होने से जिला अस्पताल, सीएमओ कार्यालय, विकास भवन, बीएसए, डीआईओएस कार्यालय, एसपी कार्यालय शिफ्ट होने से नहर की पटरी से आवागमन बढ़ा है। 9.10 किमी लंबी पूर्वी यमुना नहर की पटरी को 3.75 मीटर चौड़ीकरण, डोला, मिट्टी कार्य और नवीन जिला मुख्यालय पर दो पुलों के निर्माण के लिए 2015 में शासन से 44 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत की गई थी। 44 करोड़ रुपये की लागत से पूर्वी यमुना नहर की पटरी परियोजना में नवीन जिला मुख्यालय पर दो पुलों के निर्माण, डोला मुंडेट पुल से लेकर भैसवाल तक लाइनिंग कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें