फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कुत्तों को बचाने के प्रयास में ई रिक्शा पलटी, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।कस्बे के गंगेरू मार्ग निवासी शोएब ई रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। बुधवार को ई रिक्शा में कस्बा निवासी नसीम,शमा महाविश को लेकर नवीन सब्जी मंडी की तरफ जा रहा था। जैसे ई रिक्शा चालक थाने के सामने पहुंची तो अचानक से कुत्तों का झुंड सामने आ गया और कुत्तों को बचाने के प्रयास में ई रिक्शा चालक का संतुलन बिगड़ गया और ई रिक्शा सड़क पर पलट गई। ई रिक्शा पलट जाने से ई रिक्शा में सवार चालक सहित चारों लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

दूसरी ओर थाना क्षेत्र के मोहल्ला शांति नगर निवासी आमिर की 10 वर्षीय पुत्री सना मंदिर के समीप छबील से शरबत लेने के लिए जा रही थी । कस्बे की ओर से तेज गति से आए बाइक पर सवार तीन युवकों ने बालिका को टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से बालिका घायल हो गई और चालक बाइक छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बालिका को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया और बाइक को कब्जे में लेकर थाने ले आई। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें