फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक छात्रा की परीक्षा में लगी 20 की ड्यूटी

विज्ञापन
शामली आरके इन्टर कॉलेज में परिक्षा देती छात्रा - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। यूपी बोर्ड की परीक्षा में दूसरे दिन जनपद के 10 परीक्षा केंद्रों पर इंटर की कृषि शस्य विज्ञान और सामान्य आधारित विषय की परीक्षा हुई। इन परीक्षाओं में कुल पंजीकृत 964 में 940 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 24 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। आरके इंटर कालेज शामली के परीक्षा केंद्र पर एक मात्र छात्रा की परीक्षा थी। इसके लिए नियमानुसार 20 से अधिक शिक्षकों का स्टाफ ड्यूटी पर मौजूद रहा।
विज्ञापन

बुधवार को यूपी बोर्ड की परीक्षा दूसरी पाली में इंटर की दोपहर दो बजे से सवा पांच बजे तक हुई। इस पाली इंटर की सामान्य आधारित विषय की परीक्षा में कुल पंजीकृत 175 परीक्षार्थी थे, जनमें 171 ने परीक्षा दी जबकि चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटर की कृषि शस्य विज्ञान में कुल पंजीकृत 375 में 369 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मलित हुए जबकि छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कृषि शस्य विज्ञान 11वीं की परीक्षा में कुल पंजीकृत 414 में 400 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 14 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। आरके इंटर कालेज शामली परीक्षा केंद्र के केंद्र व्यवस्थापक कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने बताया कि उनके यहां दूसरी पाली में कृषि शस्य विज्ञान की मात्र एक छात्रा ईशा शर्मा निवासी गागौर की परीक्षा थी। छात्रा ने समय पर पहुंचकर परीक्षा दी। केंद्र व्यवस्थापक के मुताबिक बोर्ड के नियमानुसार छात्रा की परीक्षा के लिए केंद्र व्यवस्थापक के अलावा परीक्षा सहायक, दो कक्ष निरीक्षक, तीन सदस्यीय आंतरिक निरीक्षण सचल दस्ता, नौ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और महिला कांस्टेबल सहित 20 से अधिक लोगों की ड्यूटी रही है।
विज्ञापन

विषयवार परीक्षार्थियों की संख्या
सामान्य आधारित विषय
कुल पंजीकृत- 175
उपस्थित- 171
अनुपस्थित- 04
कृषि शस्य विज्ञान कक्षा 11वीं
कुल पंजीकृत - 414
उपस्थित - 400
अनुपस्थित - 14
कृषि शस्य विज्ञान12वीं
कुल पंजीकृत - 375
उपस्थित - 369
अनुपस्थित - 06
इन केंद्रों पर हुई परीक्षा
आके इंटर कालेज शामली।
वीवी इंटर कालेज शामली।
एलम इंटर कालेज एलम।
हिंदू इंटर कालेज कांधला।
चंदनलाल नेशनल इंटर कालेज कांधला।
वैदिक इंटर कालेज कुरमाली।
जनता इंटर कालेज लिसाढ़। डीएवी इंटर कालेज ऊन।
जवाहरलाल नेहरू इंटर कालेज गढ़ीपुख्ता।
डीएवी इंटर कालेज ऊन।
आरडी इंटर कालेज सिक्का-सिलावर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें