फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: गर्मी में तेज हवा से सड़कों पर उड़ती रही धूल, लोग रहे परेशान

Sun, 25 May 2025 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए कपड़ा लपेट कर बाइक पर जाते लोग । संवाद
विज्ञापन
शामली। जिले में गर्मी बढ़ने के साथ गर्म हवा चलनी शुरू हो गई। दोपहर में मौसम गर्म होने से लोग गर्मी में परेशान रहे। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आया जबकि न्यूनतम तापमान एक दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई। उधर, हवा तेज चलने से सड़कों पर धूल उड़ती रही। इससे सड़क पर आने जाने वाले लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

शनिवार को मौसम साफ होने के कारण सुबह से ही धूप निकली। दोपहर में धूप की तपिश के साथ गर्म हवा चलती रही। गर्म हवा व तपिश में लोग परेशान रहे। दोपहर के समय लोग घरों से बाहर जरूरी काम होने पर ही निकले। धूप से बचने के लिए सड़कों पर लोग मुंह व सिर पर कपड़ा लपेटकर जाते हुए दिखाई दिए। दिनभर हवा की गति 19 किलोमीटर प्रति घंटा रही। हवा तेज चलने से सड़कों पर धूल उड़ने से दुपहिया वाहन चलाने वाले और पैदल जाने वाले लोगों को परेशानी हुई। पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान में कोई बदलाव न आकर 36 डिग्री सेल्सियस बना रहा जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम होकर 25 डिग्री सेल्सियस बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें