फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी लगा जाम

Sat, 04 Feb 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शुक्रवार को शामली में लगे भीषण जाम में फंसे वाहन और राहगीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। शहर में जाम की स्थिति आए दिन बढ़ती जा रही है। जिसके कारण आम जनता व स्कूली बसों के साथ एंबुलेंस का निकलना मुश्किल हो गया है। बृहस्पतिवार को मिल पूरा दिन बंद रहने से पूरा शहर जाम रहा था। जिसके बाद दूसरे दिन भी मिल में भीड़ बढ़ने से शहर जाम में फंसा रहा। 
विज्ञापन


शुक्रवार को भी मिल में गन्ने के वाहनों की संख्या बढ़ जाने के कारण पूरे शहर में जाम की स्थिति हो गई। बाईपास रोड पर उत्तराखंड में जा रही गन्ने से लदी दो ट्रॉलियों के गड्ढे में फंस जाने के कारण पूरा बाईपास पर वाहनों की कतार लग गई। जाम के चलते कई स्कूलों के बसें शुक्रवार को बच्चों को छोड़ने नहीं गईं।
विज्ञापन


शहर के बच्चों को बस से उतरकर पैदल ही घर जाना पड़ा। बाईपास पर ट्रैफिक इंचार्ज भंवर सिंह ने क्रेन से ट्रॉली को बाहर निकलवाकर जाम से निजात दिलाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें