फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कार की टक्कर से बाइक सवार वृद्धा की मौत, दो घायल

Mon, 28 Jul 2025 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। यूनुसपुर पुलिया के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 69 वर्षीय महिला ईश्वरी देवी की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना उस वक्त हुई जब एक परिवार के तीन सदस्य मोटरसाइकिल से शामली लौट रहे थे। तेज गति से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

शामली के मोहल्ला रामसागर निवासी यशवीर सिंह ने बताया कि उनका भतीजा लोकेश, उनकी पत्नी रणवीरी देवी और बहन ईश्वरी देवी के साथ शनिवार शाम बाइक से गंदेवड़ा से लौट रहे थे। गढ़ीपुख्ता क्षेत्र में ऊन- थानभवन मार्ग पर यूनुसपुर पुलिया के निकट सामने से आई कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर बाइक सवार तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को थानाभवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने ईश्वरी देवी को मृत घोषित कर दिया। रणवीरी देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ रेफर कर दिया, वहीं लोकेश को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
परिजनों ने बताया ईश्वरी देवी कुछ दिनों से अपने भाई यशवीर सिंह के घर ही रह रही थीं और गंदेवड़ा गांव में एक पारिवारिक शोक में शामिल होने के बाद लौट रही थीं। यशवीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें