फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक के पहिये में फंसा दुपट्टा, युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक के पहिये में फंसा दुपट्टा, युवती की मौत
विज्ञापन

शामली, कांधला। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एलम के निकट महिला का दुपट्टा पहिये में फंस जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में युवती सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें राहगीरों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव चढ़ाव निवासी खालिद बुधवार को अपनी भाभी सायरा, तीन वर्षीय भतीजी आना और बहन सोनी के साथ बाइक से जनपद बागपत के गांव बिराल में शादी समारोह में जा रहा था। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एलम के समीप पहुंचे तो सायरा का दुपट्टा पहिये में फंस जाने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस हादसे के बाद बाइक सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने कस्बे के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। चिकित्सक ने सोनी की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन चिकित्सालय पहुंचने से पूर्व ही युवती की मौत हो गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में युवती के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें