फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मौसम में बदलाव से एलर्जी के मरीज बढ़े, बरते सावधानी

Sat, 18 Apr 2026 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में मौसम में बदलाव के चलते त्वचा संबंधी रोगों के मरीज बढ़े हैं। गर्मी के कारण त्वचा पर एलर्जी और लाल भूरे रंग के छोटे दाने उभर रहे हैं। जिला अस्पताल में इस तरह के 15-20 मरीज रोजाना ओपीडी में आ रहे हैं। चिकित्सक दवा के साथ बचाव की सलाह दे रहे हैंं।
विज्ञापन

जिले में पिछले कई दिन से तेज धूप निकली और तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। तापमान बढ़ने का असर त्वचा पर भी पड़ने लगा है। गर्मी के मौसम में एलर्जी के केस बढ़ गए हैं। जिला अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. कर्मवीर ने बताया कि धूप व गर्मी के चलते एलर्जी के मरीज बढ़ रहे हैं। 15-20 मरीज रोजाना ओपीडी में ऐसे आ रहे हैं, जिनकी त्वचा पर लाल भूरे रंग के दाने निकल रहे हैं। यह शरीर के उस हिस्से में ज्यादा दिखाई देता है, जो खुला होता है, यानि हाथ पैर आदि पर ज्यादा निकल रहे हैं। इसकी वजह ये है कि धूप त्वचा पर सीधी पड़ने से यह समस्या बन रही है। इसमें खुजली भी होती है। लोगों को तेज धूप में जाने से बचाव करना चाहिए। दोपहर में घर से बाहर न निकले। जरूरी होने पर शरीर को ज्यादा ढकने वाले यानि पूरी बाजू के कपड़े पहनकर निकलना चाहिए। सिर पर छाता या टोपी लगाकर बाहर निकले। उन्होंने बताया कि चिकित्सक की सलाह से ही दवा लेनी चाहिए। अपने आप कोई भी दवा न ले।
इस तरह से आ रहे मरीज
केस एक : कैराना निवासी राजीव ने बताया कि कई दिन से उसके हाथ पर दाने बन गए हैं और खुजली होती है। चिकित्सक ने दवा दी है।
केस दो : शामली के मोहल्ला दयानंद नगर निवासी अरविंद ने बताया कि उसने दो दिन पहले धूप में काम किया, जिससे उसके हाथ व अंगुली में दाने से बन गए। चिकित्सक को दिखाया। उन्होंने दवा लिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें