चौसाना। गांव जिजौला में आग लगने 13 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। आग से खेत में किनारे खड़े पॉपुलर के पेड़ भी झुलस गए।
गांव जिजौला निवासी महफूज ने गांव के आलमगीर की जमीन ठेके पर लेकर करीब 13 बीघा में गेहूं की फसल बो रखी थी। बताया गया कि एक पड़ोसी किसान अपने खेत में गेहूं की बची हुई कबाड़ (पराली) जला रहा था, लेकिन तेज हवा के चलते आग फैलकर आसपास के खेतों में पहुंच गई। महफूल की सारी फसल जल गई। आग की चपेट में लीलू जिजौला के गेहूं के अवशेष, आलमगीर के खेत में खड़े पॉपुलर और लिप्टस के पेड़ भी जल गए। पड़ोसी हाजी इरशाद के भी पेड़ आग की चपेट में आ गए। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास के किसानों में अफरा-तफरी मच गई।
इसी दौरान अलीपुरा निवासी गुलजार ने साहस दिखाते हुए ट्रैक्टर में हैरो लगाकर जलते खेत के चारों तरफ जुताई शुरू कर दी। उनकी इस सूझबूझ से आग का फैलाव रुक गया। सूचना पर डायल 112 पर दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। आग लगाने का आरोप जिजौला निवासी किसान पर लगाया गया। बाद में आपसी सहमति से नुकसान का आंकलन कर 80 हजार रुपये में समझौता करा दिया।