फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा जुमे पर कोरोना के खात्मे की मांगी दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
अलविदा जुमे पर कोरोना के खात्मे की मांगी दुआ
विज्ञापन

शामली/कैराना। अलविदा जुमे की नमाज कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंस के साथ अदा की गई। इस दौरान अकीदतमंदों ने वैश्विक महामारी कोरोना के खात्मे और अमन चैन की दुआएं मांगी।
शुक्रवार को माहे रमजान के अलविदा जुमे की नमाज शहर की मस्जिदों में कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए अदा की गई। मुख्य नमाज शहर की जामा मस्जिद में मौलाना शौकीन ने अदा कराई। मस्जिद में सोशल डिस्टेसिंग के साथ लोगों को अंदर जाने की अनुमति दी गई। बिना मास्क के किसी भी व्यक्ति को मस्जिद में प्रवेश नहीं दिया गया। शाही इमाम मौलाना शौकीन ने बताया कि माहे रमजान का आखिरी अशरा चल रहा है, जिसमें शब-ए-कदर की रात आती है। लोग रातों में जागकर खुदा की इबादत करें। इस दौरान अकीदतमंदों ने खुदा से महामारी से निजात दिलाने और देश में अमन चैन कायम रखने की दुआ मांगी। जमीअत उलेमा-ए-हिन्द के सदर मौलाना साजिद कासमी ने भी लोगों से अपने घरों में रहने और बेवजह घरों से बाहर न निकलने की अपील की।
विज्ञापन

कैराना में शुक्रवार को अलविदा जुमे पर कस्बे एवं ग्रामीण क्षेत्रों की प्रमुख मस्जिदों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ नमाज अदा कराई गई। जामा मस्जिद में अलविदा जुमे पर अधिक संख्या में लोगों के आने की संभावना को देखते हुए अलग-अलग समय तीन बार सोशल डिस्टेंस के साथ नमाज अदा कराई गई। अधिकतर लोगों ने अपने घरों पर ही रहकर नमाज अदा की। जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना ताहिर ने लोगों से कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क लगाने व घरों में रहने की अपील की। जुमे की नमाज के बाद सभी रोजेदारों ने देश में सुख शांति, भाईचारे एवं कोरोना संक्रमण से निजात दिलाने की दुआएं मांगी। उधर, अलविदा जुमे पर सुरक्षा और लॉकडाउन का पालन कराने के लिए कस्बे की प्रमुख मस्जिदों के बाहर पुलिस तैनात रही। इस दौरान पुलिस ने मस्जिदों के आसपास ड्रोन द्वारा वीडियोग्राफी भी करायी।
विज्ञापन

झिंझाना में अलविदा जुमे की नमाज अधिकतर लोगों ने अपने घरों पर अदा की। मस्जिद मदरसा नूरिया में कारी वकील उर रहमान ने नमाज अदा कराई। नीला रोजा में मौलाना अकरम ने, मरकज वाली मस्जिद में मौलाना सईद ने, तकिया वाली मस्जिद में कारी अब्दुल रहमान ने, शाह मुबारिक में हाफिज अय्यूब ने, खारे वाली मस्जिद में हाफिज सलीम साहब ने नमाज अदा कराई। सभी मस्जिदों में कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार पांच व्यक्तियों के साथ नमाज अदा की गई। मस्जिदों में इमाम द्वारा कोरोना महामारी से निजात पाने के लिए दुआ कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें