फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में नहीं बिकने देंगे नशीले पदार्थ

Mon, 11 Apr 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गांव लांक में अवैध नशीले पदार्थों पर रोक लगाने के लिए ग्रामीणों की पंचायत हुई। जिसमें निर्णय लिया कि गांव में नशीले पदार्थों की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान आबकारी विभाग की टीम भी पहुंची। उन्होंने ग्रामीणों का हर तरह से सहयोग करने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन

  सोमवार को गांव लांक में अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक के लिए पंचायत का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने एकमत होकर निर्णय लिया कि गांव में अवैध शराब व नशीले पदार्थों की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। कहा कि अवैध शराब एवं नशीले पदार्थ की ब्रिकी के कारण युवा वर्ग नशे की लत का शिकार हो रहा है। 

जिससे उनका भविष्य तो अंधकारमय हो रहा है। इसके लिए ग्रामीणों ने एक कमेटी भी बनाई। यह कमेटी प्रशासन को अवैध शराब की सूचना देगी। पंचायत में  राजबीर सिंह, राजेंद्र आर्य, ब्रजपाल, सूबेदार बीरसैन मलिक, रतन सिंह,  जसपाल सिंह, उमराव सिंह, रघुवीर सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, जिला आबकारी अधिकारी सुधीर कुमार ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि अवैध अड्डों से मिलने वाली शराब जहरीली हो सकती है। ग्रामीणों को पंपलेट भी बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें