शामली। माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट के शिक्षक नेताओं ने वीवी इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचकर संपर्क अभियान चलाया।
रविवार को अभियान के तहत संगठन के प्रदेश मंत्री रजनीश चौहान, प्रदेश संरक्षक रणधीर सिंह और सहारनपुर के जिला मंत्री वीवी इंटर कॉलेज पहुंचे। जिला संयोजक डाक्टर अनुराग शर्मा और उपाध्यक्ष प्रदीप मलिक ने शिक्षकों से आह्वान किया कि पुरानी पेंशन शिक्षक का अधिकार है, जिसे शिक्षक संघर्ष कर पुन: प्राप्त करके रहेगा।
उन्होंने बताया एक मई को मजदूर दिवस के रूप में मनाकर पुरानी पेंशन के लिए प्रदेश भर में व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा। जिलाध्यक्ष रजनीश कोरी एवं जिला मंत्री नीरज बेनीवाल ने कहा कि संगठन द्वारा शिक्षकों का विनयमितीकरण, वित्तविहीन शिक्षकों का मानदेय प्राप्ति, संगठन की विशेष उपलब्धि है। प्रदेश मंत्री रजनीश चौहान एवं संरक्षक रणधीर सिंह ने कहा कि पूर्व पारिश्रमिक अवशेष भुगतान संगठन के अथक प्रयासों से प्राप्त कराया गया है।
इस दौरान प्रमोद कुमार, नीरज कुमार, संजीव शर्मा, मनोज कुमार, हरभजन सिंह, संदीप कुमार, विनोद कुमार, डाक्टर प्रवीण मिश्रा, मदनपाल, रामपाल, कैप्टन लोकेंद्र सिंह, कंवरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।