फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपद में नशे की कारोबार की गहरी है जड़ें

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नशा एक ऐसी बीमारी है जो युवा पीढ़ी को अपनी चपेट में लेकर उनके भविष्य को बर्बाद कर रही है। जनपद में नशे का कारोबार की जड़े गहरी है। यहां पर मादक पदार्थों की तस्करी बड़े पैमाने पर होती है। पड़ोसी राज्यों और गैर जनपदों से चरस, स्मैक, डोडा, शराब की तस्करी के मामले यहां अक्सर सामने आते रहते हैं। पुलिस इन मामलों में कार्रवाई करने के दावे करती है, लेकिन नशे के कारोबार पर जनपद में रोक नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन

हर साल 26 जून को अंतरराष्ट्रीय निषेध दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों में नशे से होने वाली हानियों से लोगों को सचेत और जागरूक करना है। इसके बाद भी नशे की लत जिसे लग गई, वह आसानी से नहीं छूटती। जनपद में नशे के कारोबार पहले से ही फलता-फूलता रहा है। जनपद में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी के मामले पूर्व में पकड़े जा चुके हैं। पिछले दो माह की जनपद की स्थिति देखे तो लॉकडाउन होने के बाद भी आठ से अधिक मामले मादक पदार्थों की तस्करी के पकड़े जा चुके हैं। इनमें स्मैक, चरस, हीरोइन, प्रतिबंधित नशीली दवाएं और अवैध शराब पकड़ी जा चुकी है। पड़ोसी राज्य हरियाणा और गैर जनपदों से मादक पदार्थों की तस्करी के खुलासे हो चुके हे, पुलिस भी तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई के दावे कर रही है, लेकिन इसके बाद भी नशे के कारोबार पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है।
--
सेहत के लिए हानिकारक है नशा
सीएमओ संजय भटनागर ने बताया कि नशा करना सेहत के लिए हानिकारक है। नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे शारीरिक, मानसिक दोनों तरह की हानि होती है। नशीली दवाओं का सेवन डाक्टर की सलाह के बिना न करें। नशे की मात्रा अधिक लेने से घातक हो सकती है और मौत का कारण भी बन सकती है।
विज्ञापन

--
दो माह में पकड़े गए ड्रग्स तस्करी के मामले
4 मई- कांधला पुलिस ने बरेली से आ रहे खाली ट्रक से एक करोड़ कीमत की एक किलो से अधिक स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने तीन आरोपियों केे गिरफ्तार कर खुलासा किया था कि बरेली से तस्करी कर स्मैक लाई जा रही थी, जिसकी डिलीवरी कैराना क्षेत्र में होनी थी।
16 मई- झिंझाना पुलिस ने 13 किलो डोडा बरामद होने पर दो लोगों को गिरफ्तार किया।
16 मई- कैराना पुलिस ने एक किलो 200 ग्राम अफीम और 135 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर हरियाणा से तस्करी कर लाने का खुलासा किया था।
31 मई- थानाभवन पुलिस ने पांच किलो डोडा के साथ भैंसानी निवासी युवक को गिरफ्तार किया।
6 जून- झिंझाना पुलिस ने साढ़े चार करोड़ रुपये कीमत की साढ़े चार किलो स्मैक बरामद दो लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपी मिनी ट्रक में तरबूज लादकर बरेली से चंडीगढ़ जा रहे थे।
7 जून। झिंझाना पुलिस ने पांच लाख रुपये कीमत के 50 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
12 जून- बाबरी पुलिस ने ढ़ाई लाख रुपये कीमत की 800 चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
18 जून- कांधला पुलिस ने 100 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।
21 जून- शामली कोतवाली पुलिस ने 80 हजार रुपये कीमत की 250 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
कोट
मादक पदार्थों की तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए पुलिस को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इस तरह के मामलों की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जाती है। इस अवैध कारोबार से जुड़े लोगों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

- विनीत जायसवाल, एसपी।
---
संजीव शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें