फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सुबह बूंदाबांदी, धूप निकलते ही गर्मी से बेहाल हुए

विज्ञापन
शामली में धूप से बचने के लिए कपड़ा लपेट कर जाती छात्राएं ।  संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। हर रोज मौसम का मिजाज बदल रहा है। मंगलवार को सुबह दिन निकलते ही मौसम ने अचानक करवट ली और करीब 20 मिनट तक बूंदाबांदी हुई, जिससे लोगों को कुछ देर के लिए गर्मी से राहत मिली। हालांकि सुबह 10 बजे के बाद तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई और लोग परेशान रहे। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही।
एक सप्ताह पहले हुई बारिश के बाद मौसम साफ रहने से सुबह से शाम तक तेज धूप निकल रही थी। इससे तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। सोमवार देर रात भी अत्यधिक गर्मी के कारण लोग परेशान रहे। मंगलवार सुबह आसमान में बादल छा गए और बूंदाबांदी हुई, जिससे कुछ राहत मिली, लेकिन सुबह 10 से 11 बजे के बीच तेज धूप निकलने पर उमस बढ़ गई। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव के आसार बने हुए हैं। बुधवार और बृहस्पतिवार को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

बिजली कटौती से परेशान रहे लोग : सोमवार रात जिलेभर में बिजली की आंख-मिचौली जारी रही। रात 11 बजे के बाद कई इलाकों में बिजली कटौती होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। शहर की सीबी गुप्ता कॉलोनी निवासी प्रमोद कुमार और पंकज कुमार ने बताया कि आए दिन हो रही बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। उन्होंने समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें