फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: करनाल में चालक की ट्रक से कुचलकर मौत

Mon, 23 Sep 2024 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
बाबरी निवासी ट्रक चालक सोनू का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बाबरी (शामली)। बाबरी निवासी 36 वर्षीय अविवाहित ट्रक चालक सोनू की हरियाणा के करनाल में ट्रक से कुचलकर मौत हो गई।
विज्ञापन

कस्बा बाबरी निवासी सोनू पुत्र रामकिशन उर्फ कालू झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव टोड़ा निवासी कल्लू का ट्रक चलाता था। रविवार को वह ट्रक मालिक के साथ करनाल गए थे। वहां पर किसी फैक्टरी में माल उतारने के बाद ट्रक को खाली कर खड़ा कर दिया था। बताया गया है कि सोनू ट्रक के पीछे की तरफ जाकर सो गया। इसी दौरान ट्रक मालिक ने ट्रक को स्टार्ट कर पीछे करने लगा। उसकी जानकारी में नहीं था कि ट्रक के पीछे सोनू सोया हुआ है। ट्रक के पहिये के नीचे आकर कुचले जाने पर सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर इसका पता चला।
विज्ञापन

इसके बाद गंभीर हालत में सोनू को करनाल के अस्पताल में ले जाया गया, वहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन ट्रक मालिक ने हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे पानीपत अस्पताल में दिखाया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात को ट्रक मालिक एंबुलेंस से चालक का शव लेकर बाबरी पहुंचा। चालक की मौत से परिजनों में गम का माहौल बना है। इस मामले में अभी पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। परिजनों की ट्रक मालिक से वार्ता चल रही है। मृतक तीन भाईयों में सबसे बढ़ा था और उसकी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें