फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट और सीट बेल्ट लगाकर चलाएं वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पांच दिवसीय रेंजर्स शिविर के दूसरे दिन रेंजर्स को ध्वज शिष्टाचार सिखाया गया। यातायात पर आयोजित गोष्ठी में नियमों का पालन करने, हेलमेट व सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रमोद कुमारी ने कहा कि स्काउटिंग गाइडिंग की शुरूआत फौज की मदद के लिए की गई थी। एक भारतीय सिर्फ सेना में भर्ती होकर ही नहीं बल्कि रोवर्स-रेंजर्स जैसे प्रशिक्षणों के द्वारा भी लोगों की भलाई व राष्ट्रहित में काम कर सकता है। प्रशिक्षक जिला सचिव मांगेराम शर्मा, जिला संगठन आयुक्त गाइड गीता रानी, जिला काउंसलर अभिनव शर्मा ने रेंजर्स को बीपी सिक्स व्यायाम एवं योगासन का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान छात्राओं को राष्ट्रीय ध्वज, स्काउट गाइड ध्वज, रेंजर्स ध्वज आदि विभिन्न ध्वजों के आरोहण की जानकारी दी गई।
द्वितीय सत्र में रेंजर्स यूनिफार्म, ध्वज को सलामी एवं सैल्यूट, खोज के चिह्न, सीटी के संकेत, विभिन्न ताल, समाज की भलाई के लिए कार्य आदि का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आयोजित गोष्ठी में छात्रा साक्षी, मनीषा, संध्या, समा, माला, पारुल, आकांक्षा, काजल, महक और अलीका ने कहा कि जीवन अनमोल है। हमें सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं से बचने के लिए यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। शराब पीकर गाड़ी न चलाना, हेलमेट व सीट बेल्ट लगाकर एवं ट्रैफिक लाइट के नियमों का पालन करें। कार्यक्रम का संचालन रेंजर्स डा. दीप्ति चौधरी ने किया। इस दौरान डा. अंशु सिंह, पंकज चौधरी सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें