फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रों के लिए सजे बाजार

विज्ञापन
शामली नवरात्रो पर दुकानो पर सजी माँ दुर्गा की मुर्ति - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। दुर्गा नवरात्र 17 अक्तूबर से शुरू हो रहे हैं। 16 अक्तूबर को अमावस्या पड़ने के कारण घरों में विधि विधान से दुर्गा की मूर्ति विराजमान हो जाएंगी। नवरात्रों के नजदीक आते बाजार भी सज गए हैं। दुकानों पर मूर्तियां और दुर्गा मां के शृंगार का सामना बिकने लगा है।
विज्ञापन

शहर के वीवी इंटर कालेज रोड, हनुमान रोड, नाला पटरी, बड़ा बाजार, गांधी चौक समेत मुख्य बाजारों में कलकत्ता, आगरा और मेरठ की सांझी बिक्री के लिए तैयार हैं। नारियल, चुनरी, देशी घी, अखंड ज्योति खरीदने के लिए श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया है। वीवी इंटर कालेज रोड पर मां दुर्गा की प्रतिमा की बिक्री करने वाले जयप्रकाश का कहना है कि नवरात्र में मां दुर्गा की छह हजार मूर्तियों को कोलकता-मेरठ से बिक्री के लिए लाए हैं। उनके यहां 7100 रुपये की सांझी है। पिछले दो दिनों में कम बिक्री रही हैं। हेमंत प्रजन्न संगल के पास 100 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक और दीपक कुमार के पास 20 रुपये से लेकर चार हजार रुपये तक मां दुर्गा की मूर्तियां हैं। सभी दुकानदारों का कहना है कि दुर्गा की मूर्तियों के साथ लाल चुनरी, मुकुट, मां का शृंगार बेचा जा रहा है।

शामली नवरात्रो पर दुकानो पर सजी माँ दुर्गा की मुर्ति- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें