मेरठ में रोटरी का सर्वश्रेष्ठ रोटरी फाउंडेशन पुरस्कार देते गवर्नर रोटेरियन मनीष शारदा
- फोटो : SHAMLI
शामली। रोटरी क्लब शामली मिडटाउन के अध्यक्ष डॉ. रीतिनाथ शुक्ला को रोटरी का सर्वश्रेष्ठ रोटरी फाउंडेशन पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार मेरठ में हुए कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय द्वारा दिया गया।
डॉ. रीतिनाथ शुक्ला ने बताया कि शनिवार को मेरठ में स्थित एक होटल में आयोजित रोटरी के कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान समाजसेवा में उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए दिया गया है। मंडल 3100 के गवर्नर मनीष शारदा ने बताया कि डॉ. रीतिनाथ शुक्ला ने आपदा काल में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आपदा सामग्री वितरण में अपनी पत्नी डॉक्टर नीलम शुक्ला के समाज सेवा के कार्य किए। मौके पर डॉ. अजय श्रीवास्तव, डॉ. अजय बाबू शर्मा, सुभाष धीमान, संदीप विश्वकर्मा, दीपक कौशिक, डॉ. नीलम शुक्ला आदि ने उन्हें बधाई दी है।