फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन-बेटियों को सुरक्षा का माहौल दिया : सुरेश राणा

विज्ञापन
कांधला के इस्सोपुरटील में सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन विकास का शिलान्यास करते विधायक तेजेन्द्र निर? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली/थानाभवन/कांधला। मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत सीएम योगी ने ऑनलाइन महादेव मंदिर (जस्सू वाला मंदिर) और सिद्धेश्वर मंदिर के सुंदरीकरण एवं पर्यटन विकास का शिलान्यास किया। थानाभवन में प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। कहा कि प्रदेश सरकार ने बहन-बेटियों को सुरक्षा का माहौल दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को थाना भवन नगर पंचायत के प्रांगण में कार्यक्रम का शुभारंभ सुरेश राणा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। उन्होंने प्रदेश सरकार के चाप वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया। कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। पूर्व सरकार में बेटी की सुरक्षा की चिंता लगी रहती थी, असुरक्षा का माहौल था। मौजूदा सरकार में बहन-बेटियों को सुुुरक्षा का माहौल दिया है। भाजपा सरकार ने गुंडाराज और भ्रष्टाचार को खत्म किया है।
जनपद में सड़कों का जाल, बिजलीघर, स्वास्थ्य सेवाओं पर काम किया है। आने वाले समय में जनपद प्रदेश का नंबर वन जनपद बनेगा। कार्यक्रम के अवसर पर बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। मौके पर महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियवंदा तोमर, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, एसडीएम शामली संदीप कुमार, बीएसए गीता वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी थानाभवन पंकज, भूपेंद्र चौधरी मौजूद रहे। संचालन आनंद पुंडीर ने किया।
विज्ञापन

विधायक ने किया पांच करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण
शामली। भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत 49.93 लाख की लागत से प्राचीन श्री सिद्धेश्वर मंदिर विधानसभा क्षेत्र शामली के कांधला में सुंदरीकरण एवं पर्यटन विकास का शिलान्यास किया। इसके अलावा त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत पांच5 करोड की लागत से होने वाले विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने प्रदेश की सरकार की उपलब्धि का गुणगान किया। मौके पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के उपायुक्त शैलेन व्यास, खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार अधिशासी अभियंता जवाहर सिंह मंदिर समिति के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें