फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर हर्ष को मिला युवा वैज्ञानिक पुरस्कार

विज्ञापन
शामली के गांव भैसवाल निवासी डाक्टर हर्ष पंवार को लुधियाना में युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मा? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। गांव भैंसवाल निवासी डा. हर्ष पंवार को लुधियाना में एसोसियेशन ऑफ माइक्रो बायोलॉजिस्ट ऑफ इंडिया (एएमआई) द्वारा युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव भैंसवाल निवासी डा. राजबीर सिंह माजरा रोड शामली में प्राइवेट क्लीनिक चलाते हैं। इनके पुत्र डॉ. हर्ष पंवार 2014 से पंजाब के लुधियाना में गुरु अंगददेव वेटेनरी एंड एनीमल्स साइंस विश्वविद्यालय के कालेज ऑफ डेयरी साइंस एंड टेक्नोलॉजी के डेयरी माइक्रोबायोलॉजी विभाग में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। पिता राजबीर सिंह ने बताया कि उनके डॉ. हर्ष को 16 नवंबर को लुधियाना में एसोसिएशन ऑफ माइक्रो बायोलॉजिस्ट ऑफ इंडिया (एएमआई) द्वारा उनके डेयरी और फूड माइक्रोबायोलॉजी में योगदान को देखते हुए वर्ष 2019 के युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड 35 साल से कम आयु के वैज्ञानिक को एएमआई संस्थान द्वारा दिया जाता है। उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से लाइफ साइंस में स्नातक परीक्षा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से माइक्रोबायोलॉजी में स्नात्तकोत्तर किया। राष्ट्रकुल छात्रवृत्ति कार्यक्रम के तहत नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट और क्वीन्स विश्वविद्यालय बेलफास्ट लंद से पीएचसी की उपाधि डेयरी माइक्रोबायोलॉजी से प्राप्त की। इससे पूर्व वे पीजीआई चंडीगढ़ के मेडिकल साइंस एंड रिसर्च में वैज्ञानिक वर्ग सी पर कार्यरत रहे। डा. हर्ष पंवार की उपलब्धि पर पिता और माता मंजू रानी सेत पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें