फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोर-टू-डोर सूची का सत्यापन शुरू

Sun, 12 Jun 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
कैराना में पलायन मामले में सूची का सत्यापन करती टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैराना में पलायन प्रकरण को लेकर पुलिस प्रशासन की टीम ने सत्यापन शुरू कर दिया है। भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने जिन 346 हिंदू परिवारों के पलायन करने का दावा किया है। प्रशासन की टीम पलायन करने वाले लोगों के पड़ोसियों से उनकी जानकारी जुटा रही है। उधर, हालात को देखते हुए भाजपाई गृहमंत्री राजनाथ सिंह से कैराना में अतिरिक्त फोर्स तैनाती की मांग कर सकते हैं। 
विज्ञापन


भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने दो दिन पूर्व ही सूची जारी करके कहा था कि कैराना क्षेत्र में बढ़ती गुंडागर्दी, रंगदारी की धमकी, हत्या और लूटपाट की वारदातों से दहशत में 346 हिंदू परिवारों ने पलायन कर दिया। यह पलायन प्रदेश में समाजवादी पार्टी सरकार बनने के बाद ज्यादा हुआ। पलायन करने वालों की सूची पुलिस प्रशासन के पास भी पहुंच गई, जिसके बाद डीएम सुजीत कुमार और एसपी ने सूची का सत्यापन कराने के निर्देश दिए।

एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में कई टीमें सूची के सत्यापन में लगाई गई हैं।  शनिवार को एएसपी अनिल कुमार झा, एडीएम राम अवतार गुप्ता, सीओ भूषण वर्मा ने कैराना कोतवाली पहुंचकर पलायन करने वाले लोगों की सूची के संबंध में चर्चा की। इसके साथ ही सूची को कोतवाली के कम्प्यूटर में फीड कराया जा रहा है।
विज्ञापन


उक्त सूची में प्रत्येक परिवार का कोई सदस्य किसी मामले में गवाह तो नहीं था या किसी को कोई धमकी मिली हो, अथवा किसी के साथ झगड़ा हुआ हो, इन सभी बातों का पता लगाया जा रहा है। एएसपी ने बताया कि डीएम और एसपी के निर्देश पर सीओ और एसडीएम के नेतृत्व में सत्यापन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें