फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया श्री गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव 

Tue, 20 Nov 2018 11:24 PM IST
amarujala
विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
श्री गुरुनानक देव के 550वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा सिंह सभा की ओर से भव्य नगर कीर्तन यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। जगह-जगह धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं ने फूल बरसाकर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर धीमानपुरा रेलवे फाटक के पास गुरुद्वारा साहिब से नगर कीर्तन यात्रा शुरू हुई, जो सब्जी मंडी, गांधी चौक, बड़ा बाजार, अजुध्या चौक, कबाड़ी बाजार, फव्वारा चौक, वीवी इंटर कॉलेज रोड, हनुमान रोड, अग्रसेन पार्क, मिल रोड, शिवचौक पर गुरुद्वारे पर समाप्त हुई। युवतियां और महिलाएं हाथों में झाडू़ लेकर मुख्य मार्ग पर सफाई करती हुई चल रही थी। पंज प्यारे तलवार हाथों में लेकर चल रहे थे। गुरुद्वारा सिंह सभा की ओर से महिलाएं, युवतियां और सिक्ख समाज की युवा टोली कीर्तन करती हुई गुजरी। इस दौरान शामली, बाबरी, काकड़ा, रंगाना फार्म, हसनपुर लुहारी, जलालाबाद केरटू आदि स्थानों की सिख समाज की संगतों ने हिस्सा लिया। पंजाबी समाज के अध्यक्ष  राजन बत्रा, दिनेश पाठक, सरदार  राजेंद्र पाल सिंह, अरविंद  साहनी आदि गणमान्य लोगों के अलावा अग्रवाल समाज, जैन समाज, विश्वकर्मा समाज और व्यापारियों ने फूूल बरसाकर नगर कीर्तन यात्रा का स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें