फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव  

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
ब्लूमिंग डेल इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान पुलवामा में शहीद हुए भारत के वीर सपूतों की याद में देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इससे दर्शक भी भावविभोर हो गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नगरपालिका परिषद के चेयरमैन हाजी अनवर हसन, पानीपत से आए विशिष्ट अतिथि राजेश कौशिक और अनुपमा शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। चेयरमैन हाजी अनवर हसन और प्रधानाचार्य शराफत राव ने छात्र-छात्राओं को उत्साहवर्धन किया।फैंसी ड्रेस, डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों ने देशभक्ति गीत ‘दिल दिया है, जान भी देंगे....ऐ वतन तेरे लिए’ आदि पर सुंदर प्रस्तुति दी। इस पर सभी दर्शक भाव विभोर हो गए। उन्होंने पुलवामा हमले में वीरगति को प्राप्त होने वाले अमर शहीदों को भी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से प्रतीक चिन्ह देकर उत्साहवर्धन किया गया। छात्र-छात्राओं में सारा, राहिम, इंशा, रिमशा, महविश, शान आदि ने शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मुख्य रूप से दीपक, नईम, शिवम, अरशद, शाहिन, फाइजा, बुशरा, आमिर, अक्शा, परवीन, रामफल, नीटू, डा. शाहदीन, डा. मुबीन, मास्टर फरीद, अनिल, शारिक गंगोही, रियासत ली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें