फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन औषधि से उपचार करने की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। देवी उमरा कौर वैदिक इंटर कॉलेज बनत में आरोग्य भारती की ओर से चल रहे आरोग्य मित्र प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन नीम- पीपल, बेल, तुलसी आदि वन औषधि से प्राथमिक उपचार करने की जानकारी दी गई। तीसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक सविता देवीर और बनत नगर पंचायत के चेयरमैन राजीव कुमार की पत्नी मंजू देवी ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। आरोग्य भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष देवेंद्र पाल राणा ने नीम- पीपल, बेल, तुलसी आदि वन औषधि से प्राथमिक उपचार करने की जानकारी छात्र-छात्राओं को दी। डाक्टर राज तायल ने चिकित्सक से पहले उपचार, डाक्टर जगमोहन सिंघल ने अग्नि, पानी, रोड एक्सीडेंट पर प्राथमिक उपचार के बारे में अवगत कराया। डाक्टर देवेश, डाक्टर नीलम शुक्ला, डाक्टर रीतिनाथ शुक्ला ने रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने पर बल दिया। इस मौके पर आरोग्य भारती के प्रांतीय सचिव डाक्टर रामावतार तायल, विद्यालय अध्यक्ष ब्रजपाल शास्त्री, सुशील कुमार, राममेहर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


दिव्यांगजन सेेवा शिविर आज
शामली। श्री कात्यायनी देवी ट्रस्ट की ओर से दिव्यांगजन सेवा शिविर का आयोजन रविवार को टंकी रोड़ स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रुप मेें सांसद डाक्टर अनिल अग्रवाल, सिल्वर बेल्स स्कूल के चेयरमैन अजय संगल, हरिद्वार के प्रेमचंद शास्त्री, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविद संगल मौजूद रहेंगे। शिविर का शुभारंभ एमएलसी डाक्टर जयपाल व्यस्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें