फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कुत्तों ने छह को काटकर किया घायल

Fri, 02 Jan 2026 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में भैंसवाल रोड पर कुत्तों का झुंड । फाइल फोटो
विज्ञापन
शामली/कांधला। बृहस्पतिवार को कस्बे के विभिन्न स्थानों पर लावारिस कुत्तों ने बालक सहित छह लोगों पर हमला कर दिया। घायल अवस्था में उपचार के लिए सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां सभी को एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए।
विज्ञापन

घायलों में कस्बा निवासी दानिश पुत्र मोहम्मद सदीक, कांधला बिजली घर मार्ग निवासी सादिक, पुत्र इंतजार, गांव हुरमंजपुर निवासी महिला सरला, गांव भारसी निवासी पिंटू, पुत्र लाल हंसराम, भभीसा निवासी देवांश, पुत्र विपिन कुमार, हसनपुर लिसाढ निवासी राहुल आदि शामिल है। राजपुर छाजपुर निवासी सादिक ने बताया कि उनका दो वर्षीय पुत्र दानिश घर के आंगन में खेल रहा था, तभी अचानक एक लावारिस कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कुत्तों के हमले से घायल होकर अस्पताल पहुंचे सभी लोगों का उपचार किया जा रहा है और उनका एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया गया। साथ ही उन्होंने सभी से आवारा जानवरों से सावधान रहने की अपील की। नगरपालिका की उपेक्षा
विज्ञापन

नगरपालिका और नगर पंचायतों में लावारिस कुत्तों को पकड़कर सुरक्षित रखने की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके चलते कुत्ते सड़कों और गलियों में घूमते रहते हैं। पालतू कुत्तों के पंजीकरण की भी कोई व्यवस्था नहीं है।

शामली में भैंसवाल रोड पर कुत्तों का झुंड । फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें