फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कुत्तों ने नौ लोगों को काट कर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। कस्बा और देहात क्षेत्र में लावारिस कुत्तों ने दहशत मचा रखी है। मंगलवार को चार बच्चों सहित नौ लोगों पर हमला कर कुत्तों ने घायल कर दिया। सभी ने कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया।
विज्ञापन


घायलों में सुन्ना निवासी फहीम (6), जनक (2) , रामपुर खेड़ी निवासी उमेरा (4), मोहल्ला खैल कांधला निवासी अनुष्का (20) और शिफा (19), कांधला निवासी सना, लिसाढ़ निवासी राहुल (28), कांधला निवासी उमेश (15) और हुरमंजपुर निवासी 71 वर्षीय वृद्ध शामिल हैं।
चिकित्सा प्रभारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आज लगभग 27 लोगों का रैबीज टीकाकरण किया गया, जिनमें से करीब 10 मामले मंगलवार के हैं। उन्होंने कहा कि कुत्तों के काटने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। घायलों को घाव की सफाई और अन्य आवश्यक वैक्सीन भी लगवाई जा रही है।
विज्ञापन

कस्बे के संजीव कुमार, मनोज कुमास्व संदीप का कहना है कि कुत्तों के हमलों से इलाके में दहशत का माहौल है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। मांग की कि कुत्तों पर नियंत्रण के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं ताकि बच्चों और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें