शामली में योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास करती डीएम जसजीत कौर
- फोटो : SHAMLI
शामली। कोरोना वायरस के चलते अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर घर पर योग और परिवार के साथ आनलाइन योग का आयोजन किया गया। अधिकारियों सहित जिले के लोगोें ने अपने घरों में आनलाइन योग किया। इस दौरान डीएम ने लोगों को योग की महत्ता बताई। कहा कि प्रतिदिन योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है और बीमारी दूर रहती है।
रविवार सुबह सात बजे चीनी मिल में स्थित डीएम आवास पर डीएम जसजीत कौर द्वारा घर पर ऑनलाइन योग किया। डीएम ने योग के महत्व के बारे में जानकारी दी। कहा कि सभी विधाओं में सर्वश्रेष्ठ विद्या योग होता है। करो योग रहो निरोग इस बात को सभी को अपनी दिनचर्या में ढालते हुए प्रतिदिन योग करना चाहिए। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने अपनेे पूर्वी यमुना नहर आवास पर आनलाइन योग किया। माजरा रोड स्थित अपने आवास पर शहर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने योग किया। इसके अलावा भारत स्वाभिमान एवं पंतजलि योग समिति कार्यालय में शहर के काका नगर में जिला प्रभारी करन सिंह, सह प्रभारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में आनलाइन योग किया। मौके पर दीपक संगल, सीमा वर्मा, अनुष्का, शशि, यश पवार, कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विद्यार्थियों में अपने परिवार के साथ किया योग
शामली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के समस्त विद्यार्थियों द्वारा अपने-अपने घर पर रहकर ही परिवार जनों के साथ योग दिवस मनाया गया। 1250 छात्रों द्वारा परिवार को स्वस्थ रखने के संकल्प लिया। अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी प्राणायाम और विभिन्न आसनों के साथ-साथ सूर्य-नमस्कार आसन का विशेष अभ्यास किया गया। विद्यालय में वृक्षारोपण करके छात्रों को जागरूकता का संदेश दिया गया। प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद एवं उपप्रधानाचार्य मलूक चंद ने योग की महत्ता पर प्रकाश डाला। सूर्या फाउंडेशन की ओर से आदर्श गांव योजना द्वारा रविवार को योग अपनाओ इम्यूनिटी बढ़ाओ की थीम पर जिला शामली के आठ गांव के 800 परिवारों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया गया है। जिसमें 4000 लोग अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सुबह प्रात: 6:30 से 7:30 तक अपने ही घर में अपने ही लोगों के बीच योग किया। मुख्य योग कार्यकर्ता अरविंद कश्यप, संजीव, सचिन, शिक्षक शशिकांत कश्यप, श्रीपाल, विवेक कुमार और सचिन कुमार गौड़ का सहयोग रहा।
शामली में योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास करती डीएम जसजीत कौर- फोटो : SHAMLI