फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो हत्या नहीं रोक पाने वालों को चुनाव में वोट मत देना : अविमुक्तेश्वरानंद महाराज

Sat, 20 Jun 2026 01:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली के एमएस फॉर्म में बोलते जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती।
विज्ञापन
शामली। जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने कहा कि गो हत्या नहीं रोक पाने वालों को चुनाव में वोट मत देना। जनता के वोट के दम पर सरकारें बनती हैं, इसलिए मतदाताओं को ऐसे दलों और नेताओं से जवाब मांगना चाहिए जो गोरक्षा के नाम पर वोट लेते हैं, लेकिन गोहत्या रोकने के लिए प्रभावी कानून नहीं बना पाते।
विज्ञापन

शुक्रवार को मेरठ-करनाल हाईवे स्थित एमएस फार्म में गोरक्षा गविष्टि यात्रा के दौरान आयोजित धर्मसभा में शंकराचार्य ने कहा कि बिना गोत्र के कोई हिंदू नहीं होता और गाय को माता न मानकर पशु मानने वाले राजनीतिक दलों को जनता को वोट नहीं देना चाहिए। कहा कि राजनीति सत्ता प्राप्ति का माध्यम है, जबकि गुरु समाज और धर्म का मार्गदर्शन करता है। जनता को यह सोचना चाहिए कि जिन नेताओं को वोट दिया गया, क्या उन्होंने गोवंश की रक्षा की या फिर पशुओं के मांस व्यापार को बढ़ावा मिला।
उन्होंने आरोप लगाया कि पशुओं के मांस की आड़ में गोमांस का निर्यात भी किया जा रहा है। कहा कि सरकार ने अगले कार्यकाल में गो रक्षा कानून का आश्वासन दिया। अमित शाह के बयान पर कहा कि कितने गो हत्यारों को उल्टा लटकाया गया है। गोरक्षा की आवाज उठाने वालों को धमकाया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने एक नोट के चंदे पर आधारित गोशाला निर्माण अभियान के तहत शामली के प्रेमप्रकाश कोठारी समेत दो लोगों को गोशाला निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

धर्मसभा में प्रवीण तरार, ओमप्रकाश शर्मा ने शंकराचार्य का स्वागत किया। प्रेमप्रकाश कोठारी ने पूजा-अर्चना कराई। इस अवसर पर अनुसुइया प्रसाद उनियाल, योगेश पाठक, ब्रह्मचारी शंभू, प्रेमानंद, चतुरंगी सेनाध्यक्ष साध्वी जगदंबा उपस्थित रहे। संचालन देवेंद्र पांडे ने किया।
शामली में बहुत विद्वान हुए हैं
मीडिया से बातचीत के दौरान शंकराचार्य ने आशुतोष ब्रहमचारी के लगाए गए आरोपों पर कहा कि ऐसे लोगों के कारण जनपद बदनाम होता है। शामली में बड़े बड़े विद्वान हुए हैं, बस उन्हें ही याद रखो। उन्होंने मुख्यमंत्री के अयोध्या दौरे पर ट्रस्ट के चंपत राय से मुलाकात न करने के सवाल पर कहा कि वह मुख्यमंत्री का सराहनीय निर्णय है। आरोपी से नहीं मिलना चाहिए।
गो संरक्षण का संकल्प दिलाया
झिंझाना। कस्बे में आर्य समाज मंदिर के सामने शुक्रवार को ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को गो माता की रक्षा और संरक्षण का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में अश्वनी शर्मा , विकास शर्मा, महेंद्र कुमार शर्मा, नौशाद ठेकेदार, राकेश सैनी, अशोक बहादुर, डॉ. गजराज हितकर, पंकज गर्ग, राहुल गोयल, विनोद सिंघल, अनिल गर्ग रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें