फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर अनजान व्यक्ति को निजी जानकारी शेयर न करें

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। हिंदू कन्या इंटर कॉलेज शामली में छात्राओं को साइबर अपराध से बचने के टिप्स दिए गए। इस दौरान महिला थाने की उपनिरीक्षक मंजू सिंह ने छात्राओं से कहा कि मोबाइल पर अनजान कॉल या अनजान व्यक्ति को किसी भी तरह की निजी जानकारी शेयर न करें। ऐसा करने से साइबर संबंधी बहुत सी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कॉलेज में आयोजित गोष्ठी में महिला उपनिरीक्षक ने कहा साइबर अपराध बढ़ रहा है। सोशल मीडिया का प्रयोग सावधानी से करें। सावधानी ही इसका सबसे बड़ा बचाव है। उन्होंने कहा कि किसी के बारे में पूरी जानकारी किए बिना अपनी कोई भी जानकारी न दे। मोबाइल पर बहुत सारे लिंक ऐसे होते है, जो फ्रॉड होते हैं।
साइबर के शातिर विभिन्न तरह के प्रलोभन देकर व गुमराह कर आधार कार्ड नंबर, बैंक संबंधी जानकारी और ओटीपी आदि प्राप्त कर लेते हैं और फिर उसका दुरुपयोग करते हैं। ऐसे में बहुत सतर्कता बरतने की जरूरत है। जब तक पूरी तरह संतुष्ट न हो जाए तब तक किसी को भी कोई जानकारी न दें। मौके पर प्रधानाचार्या डॉ. दीपाली गर्ग, अलका संगल, दीपिका शर्मा, रेणुका शर्मा और सरिता रानी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें