फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में खाना पड़ा देख डीएम हुए नाराज

विज्ञापन
थानाभवन क्षेत्र के गांव हरड फतेहपुर प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। थानाभवन क्षेत्र के ग्राम हरड़ फतेहपुर में प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में डीएम अखिलेश सिंह के निरीक्षण के दौरान बच्चों द्वारा खाना इधर-उधर परिसर में पड़ा मिलने पर कड़ी नाराजगी प्रकट की। उन्होंने कहा कि बच्चों को खाना खाने का सही तरीका बताए जाए, ताकि वह खाना अच्छे से खा पाए। गांव के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय का निरीक्षण करके छात्र-छात्राओं को पढ़ाए जा रहे विषय की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने थानाभवन क्षेत्र के हरड़ फतेहपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक का निरीक्षण किया। डीएम ने सर्वप्रथम बच्चों को दिए जा रहे मिड-डे मील के संबंध में जानकारी प्राप्त की। प्रतिदिन बच्चों को मीनू के हिसाब से ही मिड-डे मील दिया जाए। डीएम ने देखा कि बच्चों द्वारा खाना इधर-उधर परिसर में पड़ा मिलने पर कड़ी नाराजगी प्रकट की। उन्होंने प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि बच्चों को खाना खाने के सही तरीका बताए जाए, ताकि वह खाना अच्छे से खा पाए। उन्होंने हरड़ फतेहपुर में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कक्षा-1 में जाकर बच्चों को पढ़ाए जा रहे विषय के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने क्लास में होनहार बच्चों की भी जानकारी प्राप्त की। जिसमें आयुष कुमार द्वारा ब्लैक बोर्ड पर दृष्टि शब्द और एलीफैंट को अंग्रेजी में सही लिखने पर जिलाधिकारी ने आयुष की पीठ थपथपाते हुए उसका हौसला बढ़ाया। वे भी आयुष की तरह मन लगाकर पढे़। वहीं गार्गी एवं पारुल ने भी ब्लैक बोर्ड पर अपना नाम लिखकर दिखाया गया। मौके पर उप जिलाधिकारी संदीप कुमार, खंड विकास अधिकारी डाक्टर पंकज कुमार, सहित प्रधानाध्यापिकाएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें